केला खाने से क्या-क्या मिलता है लाभ?

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

केला को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. केला खाने के बाद शरीर की थकान को दूर कर तुरंत ऊर्जा देता है.

केला मसल्स के लिए अच्छा होता है. यह वर्कआउट के बाद मांसपेशियों की रिकवरी और ऐंठन रोकने में मदद करता है.

केला वजन को भी नियंत्रण में रखता है. यह फाइबर से भरपूर होने के कारण लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती.

केला पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर और रेजिस्टेंट स्टार्च पेट को दुरुस्त रखते हैं.

केला को हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. केला में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हृदय पर दबाव कम करने का काम करता है.

केला खाने से मूड बेहतर होता है. केला में पाया जाने वाला ट्रिप्टोफेन शरीर में सेरोटोनिन (हैप्पी हार्मोन) बनाता है जो तनाव कम करता है.

केला इम्यूनिटी को मजूबत करता है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी और बी6 रोग प्रतिरोधक क्षमता व तंत्रिका तंत्र को मजबूत करते हैं.

केला में मौजूद पोटेशियम गुर्दे की पथरी के जोखिम को कम करने में सहायक है.

 केला त्वचा और कोशिकाएं के लिए अच्छा होता है. केला में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं.

Read Next