(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
हरी मिर्च सिर्फ भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाती है बल्कि इसको खाने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं. हरी मिर्च में विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटैशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट, बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं.
हरी मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन नामक तत्व मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन घटाने में मदद करता है.
हरी मिर्च में मौजूद विटामिन सी शरीर को रोग प्रतिरोधक को मजबूत बनाने में मदद करती है. हरी मिर्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्त संचार को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती है.
हरी मिर्च में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने और आंखों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.
हरी मिर्च त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.
हरी मिर्च में मौजूद डाइट्री फाइबर्स पाचन को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं. यह गैस्ट्रिक एंजाइम के स्राव को बढ़ाकर पाचन को बेहतर बनाता है.
हरी मिर्च थर्मोजेनिक गुणों से भरपूर होती है. हरी मिर्च खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है और चयापचय की प्रक्रिया तेज हो जाती है. यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है.
हरी मिर्च में कैप्साइसिन नामक एक यौगिक होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है.
हरी मिर्च हमेशा सीमित मात्रा में खाएं, अधिक मात्रा में हरी मिर्च का सेवन पेट में जलन और एसिडिटी का कारण बन सकता है. एक दिन में एक से दो हरी मिर्च खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.