क्यों रोज खाना चाहिए टमाटर? 

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

टमाटर में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए और विटामिन-सी, फाइबर, फोलेट और कैल्शियम जैसे तत्व स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं.

टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है.

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को कम और एजिंग को धीमा करने में मदद कर सकता है. नियमित रूप से इसका सेवन स्किन को अंदर से साफ रखकर चमकदार बनाने में मदद कर सकता है. 

टमाटर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. इसका सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रख सकता है और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज और अपच से राहत दिला सकता है.

टमाटर में कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह वजन घटाने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है.

100 ग्राम टमाटर में 10 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. इसे खाने से हड्डियों की बीमारियां कम होती हैं. कैल्शियम दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है. 

टमाटर में नारिंगिन कंपाउंड होता है. एंटीडायबिटिक गुण के कारण यह खून में ग्लूकोज के लेवल को कम करने में मदद करता है. शुगर के मरीजों को टमाटर खाना चाहिए.

टमाटर में विटामिन C होता है, जो आंखों की बीमारियों से बचाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सेल्स को हेल्दी रखते हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं.

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन अल्कोहलिक लिवर की बीमारी को रोकता है. इसके सेवन से लिवर कैंसर का खतरा कम होता.