(Photo Credit: Pixabay, Pexels, and Unsplash)
गर्मी के मौसम में तरबूज खाने से शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं. तरबूज में लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है.
तरबूज में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. यह पेट के पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. कब्ज और एसिडिटी से राहत दिलाता है.
तरबूज खाने से हमारी त्वचा भी अच्छी रहती है. तरबूज में पाए जाने वाले विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बनाने में मदद करते हैं.
तरबूज दिल के लिए भी फायदेमंद होता है.तरबूज में साइट्रुलिन नामक एमिनो एसिड होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है.
तरबूज वजन कम करने में भी सहायक होता है. तरबूज में फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम पाई जाती है. इससे पेट अधिक समय तक भरा रहता है.
तरबूज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है. मौसमी बीमारियां पास तक नहीं फटकती हैं.
तरबूज खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है. तरबूज में पाया जाने वाला विटामिन A आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है.
तरबूज को आप आप काटकर सलाद के तौर पर खा सकते हैं. तरबूज का जूस बनाकर पी सकते हैं. इसकी स्मूदी और शेक बनाकर भी पी सकते हैं.
तरबूज खाने का सबसे सही समय सुबह से दोपहर तक होता है. रात में या खाली पेट बहुत अधिक मात्रा में तरबूज खाने से बचना चाहिए.