उबला अंडा खाने के एक-दो नहीं, जानें 8 फायदे

(Photo Credit: Pixabay and Pexels)

अंडा में प्रोटीन, विटामिन, हेल्दी फैट, आयरन, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. आइए जानते हैं उबले अंडे खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

उबले अंडे में विटामिन ए, डी और बी-कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं.

अंडा में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल में रखा जा सकता है.

उबले अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन, बायोटिन और हेल्दी फैट्स स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

उबले अंडे प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर हैं जो मांसपेशियों और हड्डियों के विकास के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं. 

अंडे में पाया जाने वाला कोलीन मेमोरी तेज करता है और दिमाग को एक्टिव रखता है. रोजाना एक उबला अंडा खाने से मेमोरी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. 

अंडे में कैरोटिनायड्स पाया जाता है, जो आंखों की सेहत के जरूरी है. रोजाना एक उबला अंडा खाने से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है.

अंडे में विटामिन डी की मात्रा अच्छी होती है. नियमित रूप से इसका सेवन विडामिन डी की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूत करता है.

अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल से संबंधी बीमारियों के जोखिम ​को कम कर सकता है.