जानें गर्मी के मौसम में खीरा खाने के फायदे

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में पानी से भरपूर खीरा खाना अच्छा होता है.

खीरा सलाद, रायता या सीधे नमक के साथ खाने में बेहद लोकप्रिय है और ज्यादा पसीना आने पर तुरंत राहत भी देता है.

खीरा लगभग 95% पानी से बना होता है. यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है.

खीरा शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है. आप लू से पीड़ित हैं, तो इससे राहत पाने के लिए खीरे के टुकड़े सिर पर रख सकते हैं.

खीरा पाचन को दुरुस्त करता है और कब्ज से भी राहत देता है. इसके छिलके में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है.

खीरा त्वचा को हाइड्रेट रखता है और सनबर्न से भी बचाव में मदद करता है.

खीरा वजन घटाने वालों के लिए बेहतरीन है, क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है.

खीरा खाने से बालों को मजबूती मिलती है. नाखूनों में चमक आती है.

खीरा खाने से गुर्दे की समस्या दूर हो सकती है. मधुमेह के मरीज भी खीरा खा सकते हैं.