ज्यादा चीनी खाने से क्या-क्या होते हैं नुकसान?

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

चीनी में उच्च कैलोरी होती है, जो पेट को संतुष्ट नहीं करती, जिससे आप अधिक खाते हैं और वजन बढ़ता है.

चीनी इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाती है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी बढ़ जाता है.

चीनी शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स, सूजन और ब्लड प्रेशर बढ़ाकर दिल की बीमारियों व स्ट्रोक का खतरा बढ़ाती है.

 चीनी, विशेषकर फ्रक्टोज, लिवर पर दबाव डालकर फैटी लिवर की समस्या पैदा करती है.

मुंह में बैक्टीरिया शुगर को एसिड में बदलकर दांतों के इनेमल को नष्ट करते हैं, जिससे कैविटी बनती है.

चीनी कोलेजन और इलास्टिन को नुकसान पहुंचाती है, जिससे झुर्रियां और त्वचा की ढीलीपन जैसी समस्या होती है. मुंहासे की समस्या हो सकती है.

ज्यादा चीनी खाने से ब्रेन फॉग की समस्या उत्पन्न हो सकती है. ब्रेन फॉग में आपको भूलने की बीमारी हो सकती है.

चीनी का सेवन शरीर में सूजन की समस्या को बढ़ाती है. जब आप ज्यादा मात्रा में चीनी ग्रहण करते हैं तो रक्त शर्करा का स्तर और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, जिसके कारण शरीर में सूजन की समस्या बढ़ती है.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के आधार पर ज्यादा मात्रा में मिठे का सेवन करने से ब्लड शुगर तो बढ़ता ही है साथ ही ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ता है.