गलती से भी दोबारा गर्म न करें खाने की ये चीज़ें

6 November 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

कई लोगों की ये आदत होती है कि वे खाने-पीने की कुछ चीज़ों को एक बार पका लेते हैं और फिर ज़रूरत के हिसाब से उन्हें बार-बार गर्म करते हैं.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आपके पास टाइम की कमी है तो कुछ चीज़ों के लिए यह स्ट्रैटेजी अच्छी हो सकती है. लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिन्हें बार-बार गर्म करनेा आपकी सेहत के लिए बुरा हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

चाय, पालक, तेल और मशरूम को बार-बार गर्म करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है.

(Photo Credit: unsplash)

1. सबसे पहले अगर चाय की बात करें तो इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट और पॉलिफेनोल होते हैं. चाय बनाने पर इसमें टैनिन और कैटेचिन जैसे तत्व भी बनते हैं जिन्हें शरीर के लिए अच्छा माना जाता है.

(Photo Credit: unsplash)

चाय दोबारा या बार-बार गर्म करने से ये तत्व खराब हो सकते हैं. चाय का स्वाद भी बदल जाता है. ऐसे में आपको एसिडिटी और घबराहट जैसी परेशानी हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

2. ऐसा ही पालक के साथ भी है. पालक में नाइट्रेट होता है जो बार-बार गर्म करने पर नाइट्राइट बन जाता है. आप पूछेंगे कि यह बदलाव खतरनाक कैसे?

(Photo Credit: unsplash)

दरअसल नाइट्राइट हमारे शरीर में मौजूद अमीनो एसिड से मिलकर नाइट्रोसामाइन बना सकते हैं जिसे कैंसर फैलाने वाला माना जाता है.

(Photo Credit: unsplash)

3. अगर तेल को बार-बार गर्म किया जाए तो इसमें ट्रांसफैट बनने लगता है. यह शरीर के लिए हानिकारक होता है क्योंकि इससे शरीर के अंदर सूजन हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है इसलिए तेल को बार-बार गर्म करने से बचना चाहिए.

(Photo Credit: unsplash)

4. अगर मशरूम की बात करें तो इसमें प्रोटीन होता है लेकिन बार-बार गर्म करने से प्रोटीन खत्म हो जाता है. इससे पेट में दर्द हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

मशरूम को बार-बार गर्म करने से इसमें बैक्टीरिया भी पनप सकता है. इससे फूड पॉइज़निंग हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

Read Next