मुलायम और फूली रोटी का राज

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

हर कोई चाहता है कि उसकी बनाई रोटी नरम, गोल और अच्छी तरह फूली हुई हो.

लेकिन कई बार रोटी सख्त रह जाती है या फूलती नहीं है.

आटा गूंधते समय हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें और इसे कम से कम 10-15 मिनट ढककर रख दें, ताकि वह सेट हो जाए.

रोटी बेलते समय उस पर ज्यादा सूखा आटा न लगाएं और उसे समान मोटाई में बेलें.

थोड़ा सा तेल या घी मिलाने से आटा नरम बनता है और रोटी में भी नरमी आती है.

रोटी को पहले एक तरफ हल्का सेकें, फिर पलटकर दूसरी तरफ पकाएं और अंत में सीधे आंच पर फुलाएं.

आटे को गीले कपड़े से ढककर रखें, जिससे वह सूखने न पाए. इससे आटा नर्म रहता है और रोटियां आसानी से बनती हैं.

पकने के बाद रोटियों को कपड़े में लपेटकर रखें, इससे वे लंबे समय तक नरम रहेंगी.

रोटियां बनाने के बाद उन पर घी लगा दें. घी न केवल रोटियों को सॉफ्ट बनाता है बल्कि उसका स्वाद भी बढ़ा देता है.