सेहत का खजाना है लौकी का जूस

Images Credit: Meta AI

लौकी की सब्जी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका जूस और भी ज्यादा असरदार होता है.

अगर सुबह खाली पेट एक महीने तक लौकी का जूस पिया जाए, तो शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं.

लौकी में भरपूर मात्रा में पानी, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करते हैं.

लौकी से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.

इसके अलावा, लौकी का जूस वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है.

लौकी का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है.

यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है. 

लौकी में 92 फीसदी पानी पाया जाता है जो आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है. गर्मी के मौसम में इसके जूस का सेवन बेहद फायदेमंद होता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है.