(Photo Credit: Social Media/Pexels)
अक्सर फ्रिज में रखा दही एक-दो दिन ज्यादा हो जाने पर खट्टा हो जाता है और लोग उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं.
लेकिन यह खट्टा दही कई घरेलू कामों और स्वादिष्ट व्यंजनों में बेहद काम आ सकता है.
1. खट्टे दही से बनी कढ़ी का स्वाद ज्यादा अच्छा आता है.
2. बेसन के घोल में खट्टा दही मिलाने से चीला नरम बनता है और ढोकला अच्छी तरह फूलता है.
3. अगर बैटर जल्दी फर्मेंट करना हो तो उसमें थोड़ा खट्टा दही मिला सकते हैं.
4. खट्टे दही से आटा गूंधने पर पराठे और कुलचे ज्यादा मुलायम बनते हैं.
5. खट्टे दही को पानी में अच्छी तरह घोलकर कम्पोस्ट बना सकते हैं.