आटा गूंदकर कितने दिन तक रख सकते हैं? 

(Photos Credit: Unsplash/Pexels/Piabay)

रोटी बनाने के लिए कई बार लोग एक साथ ज्यादा आटा गूंदकर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि बार-बार आटा न गूंदना पड़े.

लेकिन क्या गूंदे हुए आटे को लंबे समय तक रखना सुरक्षित है? 

इसे कितने दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं और खराब होने पर कैसे पहचानें? 

गूंदे हुए आटे को एयरटाइट डिब्बे में रखकर 24 घंटे के भीतर इस्तेमाल करना बेहतर है.

गर्म मौसम में आटे को 1-2 घंटे से ज्यादा बाहर न रखें. आटे को अच्छी तरह पैक करके फ्रीज किया जा सकता है.

खराब आटा खाने से पेट दर्द, उल्टी या फूड पॉयजनिंग हो सकती है.

अगर आटे से खट्टी गंध आने लगे या उसका रंग और बनावट बदल जाए, तो उसे इस्तेमाल न करें.

हालांकि, जितना आप फ्रेश आटे की रोटियां खाएंगे, स्वाद उतना ही अच्छा लगेगा.

आटे में तेज पत्ते या नीम की पत्तियां डालने से कीड़े नहीं लगते.

Read Next