(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
गर्मी का मौसम आ रहा है. यदि आप भी चाय पीने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि गर्मी में ज्यादा चाय पीने से सेहत को काफी नुकसान होता है.
कुछ लोग सिर्फ सुबह और शाम चाय पीते हैं. कई लोग पूरे दिन थोड़े-थोड़े समय में चाय पीते रहते हैं, जो सही नहीं है.
अधिक चाय पीने से पेट में गैस, बदहजमी और खट्टी डकार जैसी शिकायत हो सकती है. नींद नहीं आने की परेशानी हो सकती है.
सुबह खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए. रात में भी चाय से दूर रहना चाहिए. यदि आप रात में चाय पीते हैं तो पक्का नींद में खलल पड़ेगी.
गर्मी के मौसम में एक दिन में चाय एक से दो कप पीते हैं तो किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी. यदि कोई दिन में 5 से 8 कप चाय पीता है तो उसके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
यदि आप बहुत ज्यादा चाय के शौकीन हैं तो भी एक दिन में दो या तीन कप से अधिक चाय नहीं पीना चाहिए.
चाय पीने से शरीर की थकान दूर होने लगती है. इसके साथ ही व्यक्ति का काम करने में मन लगता है और आलस से भी छुटकारा मिलता है.
यदि चाय की लत से पीछा छुड़ाना है तो जब कभी चाय पीने का मन करे तो आप उसकी जगह जूस या फल जैसे कुछ हेल्थी चीजों का सेवन करे.
चाय जब कभी छोड़ने की कोशिश करें तो उसे एकदम न छोड़ें. सबसे पहले चाय पीने की आदत कम करें और फिर धीरे-धीरे चाय को छोड़े.