गर्मियों में ऐसे बनाएं अंडा, नहीं होगी तकलीफ

Photo Credits: Getty

गर्मियों में खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है, खासकर जब बात अंडे की हो.

अकसर लोग गर्मी में अंडा खाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है इससे गर्मी बढ़ती है. लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए, तो यह हेल्दी ऑप्शन बन सकता है.

जरदी हटाकर अंडा बनाना गर्मियों में सेहत के लिए बेहतर होता है. इससे शरीर को प्रोटीन मिलता है.

अंडे की सफेदी को उबालकर या भूनकर खाएं. यह शरीर को हल्का रखता है और पाचन पर ज्यादा दबाव नहीं डालता.

अंडे की सफेदी में थोड़ा काला नमक और काली मिर्च मिलाकर खाएं. इससे स्वाद भी बढ़ेगा और गर्मी का असर भी नहीं होगा.

आप अंडे की सफेदी का ऑमलेट भी बना सकते हैं. इससे पोषण मिलेगा और गर्मी में कमजोरी नहीं होगी.

उबले अंडे की सफेदी को सलाद के साथ मिलाकर खाएं. यह आपको लंबे समय तक एनर्जी देगा और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा.

अंडे की सफेदी को सुबह के नाश्ते में शामिल करें और ज्यादा मसाले से बचें. इससे गर्मी में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

नोट- यहां बताई गईं सभी बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है. Gnttv.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.