रोटी से भी मोटी जमेगी मलाई, बस उबलते दूध में डाल दें ये 2 चीज

अगर दूध को सही तरीके से उबाला जाए तो इसमें इतनी मोटी मलाई जमेगी कि देख आप भी हैरान रह जाएंगे. 

आज हम आपको ऐसी ट्रिक के बारे में बताएंगे जिससे, किचन में रखी दो चीजें उबलते दूध में डालने से मलाई रोटी से भी मोटी जमेगी.

डेढ़ किलो दूध में आधा गिलास पानी मिलाना जरूरी माना जाता है. इससे दूध उबलते वक्त नीचे नहीं चिपकता और धीरे-धीरे गर्म होता है. यह धीमी गर्माहट ही मलाई को मोटी बनाती है.

उबालने से पहले बर्तन के किनारे पर थोड़ा सा घी लगा लें. मोटी मलाई बनाने के लिए यह सदियों पुराना नुस्खा माना जाता है.

दूध गर्म होते ही उसमें 6-7 चावल के दाने डाल दें, फिर एक चम्मच से ये दाने दूध में चला दें. हल्का स्टार्च क्रीम को गाढ़ा बनाने में मदद करता है.

दूध जैसे ही अच्छे से उबल जाए, गैस बंद कर दें और तुरंत ढक्कन न लगाएं.

अगर आप ढक्कन लगा देंगे तो भाप अंदर बंद हो जाएगी और मलाई में पानी की बूंदे पड़ने लगेंगी, जिससे मलाई पतली बनती है.

इसके बजाय बर्तन को छलनी से ढकें. इससे दो फायदे होते हैं. पहला भाप आसानी से बाहर निकलती रहती है.

Read Next