16 Jun 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media)
विटामिन-D हमारे शरीर की हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
(Photo Credit: Social media)
इसे "सनशाइन विटामिन" कहा जाता है क्योंकि इसका सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत सूर्य की रोशनी है, लेकिन आज की व्यस्त जीवनशैली में धूप कम मिल पाती है.
(Photo Credit: Social media)
शरीर में विटामिन-D की कमी होने पर थकान, कमजोरी, बदन दर्द और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
(Photo Credit: Social media)
गाय का दूध विटामिन-D और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है. रोजाना एक गिलास दूध पीने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिल सकती है.
(Photo Credit: Social media)
अंडे का पीला हिस्सा विटामिन-D से भरपूर होता है. केवल एग व्हाइट खाने की बजाय पूरा अंडा खाने से अधिक पोषण मिल सकता है.
(Photo Credit: Social media)
जो लोग नॉन-वेज खाते हैं, उनके लिए अंडा विटामिन-D की कमी को पूरा करने का आसान और किफायती विकल्प हो सकता है.
(Photo Credit: Social media)
शाकाहारी लोगों के लिए मशरूम एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से विटामिन-D युक्त खाद्य पदार्थों में शामिल है.
(Photo Credit: Social media)
मशरूम को सब्जी, सूप या सलाद के रूप में सप्ताह में 2-3 बार डाइट में शामिल किया जा सकता है.
(Photo Credit: Social media)
साल्मन, टूना और मैकेरल जैसी फैटी फिश विटामिन-D के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत होती हैं, जो दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद हैं.
(Photo Credit: Social media)
(Photo Credit: Social media)
फोर्टिफाइड फूड्स जैसे ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स, सोया मिल्क और फोर्टिफाइड जूस को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.