खीरा कड़वा है या मीठा, ऐसे करें तुरंत पहचान

(Photo Credit: Pixabay, Pexels, and Unsplash)

गर्मियों में खीरा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी भी दूर होती है.

कई बार खीरा काटने के बाद पता चलता है कि वह कड़वा है, जिससे पूरा स्वाद खराब हो जाता है.

हालांकि कुछ आसान तरीकों से पहले ही पता लगाया जा सकता है कि खीरा कड़वा है या नहीं.

खीरे के दोनों सिरों को हल्का सा काटें. अगर कटे हिस्से से सफेद झाग ज्यादा निकलता है, तो खीरा कड़वा हो सकता है.

खीरे की त्वचा पर सफेद या पीले धब्बे हों तो उसे न खरीदें.

सिकुड़े हुए या ज्यादा पके खीरे अक्सर कड़वे हो सकते हैं, इसलिए हमेशा ताजे और सख्त खीरे ही चुनें.

बहुत मोटे और बड़े खीरे कई बार ज्यादा पके होते हैं, जिससे उनमें कड़वाहट हो सकती है.

ताजा खीरे में हल्की और ताजगी भरी खुशबू होती है. अगर खीरे में अजीब या तेज गंध आए तो वह कड़वा या खराब हो सकता है.

कड़वे खीरे को कभी भी सलाद में न परोसें – यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

Read Next