7 Sep 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन हो तो बाजार से नमकीन लाने की जरूरत नहीं है.
(Photo Credit: Unsplash)
घर पर ही मूंगफली से पीनट कोटेड नमकीन आसानी से तैयार की जा सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
सबसे पहले एक कप मूंगफली लेकर उसमें 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच चावल का आटा और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
(Photo Credit: Unsplash)
इसमें लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन और थोड़ा चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
(Photo Credit: Unsplash)
अब इसमें 1-2 चम्मच पानी डालकर मूंगफली पर मसाले की हल्की कोटिंग तैयार करें.
(Photo Credit: Unsplash)
ध्यान रखें कि पानी ज्यादा न डालें, वरना मूंगफली आपस में चिपक सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
कड़ाही में तेल गर्म करें और मूंगफली को थोड़ा-थोड़ा करके धीमी-मध्यम आंच पर तलें.
(Photo Credit: Unsplash)
मूंगफली को लगातार चलाते रहें, ताकि कोटिंग समान रूप से कुरकुरी हो जाए.
(Photo Credit: Unsplash)
तैयार है घर की कुरकुरी पीनट कोटेड नमकीन, जिसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक खाया जा सकता है.