20 Aug 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
बारिश के मौसम में गरमागरम पकौड़े और चाय का कॉम्बिनेशन किसे पसंद नहीं होता.
(Photo Credit: Unsplash)
लेकिन कई बार घर पर पकौड़े बनाने के बाद वे कुछ ही मिनट में नरम पड़ जाते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
बेसन का बैटर सही होने के बावजूद पकौड़ों में बाजार जैसी कुरकुराहट नहीं आती.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो बैटर में एक छोटी-सी चीज मिलाकर पकौड़ों को ज्यादा क्रिस्पी बनाया जा सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
इसके लिए बेसन के साथ थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं. चावल का आटा पकौड़ों की बाहरी परत को ज्यादा कुरकुरा बनाने में मदद करता है.
(Photo Credit: Unsplash)
1 कप बेसन में करीब 2 से 3 बड़े चम्मच चावल का आटा पर्याप्त है. बहुत ज्यादा चावल का आटा डालने से पकौड़ों का स्वाद और टेक्सचर बदल सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
पकौड़ों को क्रिस्पी बनाने के लिए तेल का सही गर्म होना जरूरी है.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर तेल कम गर्म है तो पकौड़े ज्यादा तेल सोख सकते हैं और नरम हो जाएंगे.