ऐसे बना सकते हैं दही वाली भिंडी

भिंडी की सब्जी का नाम सुनते ही कई लोग नाक-भौं सिकोड़ लेते हैं, खासकर जब वह चिपचिपी बन जाए.

अगर इसे थोड़ा ट्विस्ट देकर दही के साथ बनाया जाए, तो इसका स्वाद पूरी तरह बदल जाता है.

दही वाली भिंडी खट्टी-चटपटी और बेहद टेस्टी लगती है, जिसे खाने के बाद भिंडी से नफरत करने वाले भी तारीफ करने लगेंगे.

दही वाली भिंडी रोटी या पराठे के साथ बहुत अच्छी लगती है. इसे बनाना भी बेहद आसान है.

कड़ाही में तेल गर्म करके कटी हुई भिंडी को हल्का क्रिस्प होने तक भून लें.

जब भिंडी अच्छे से फ्राई हो जाए तो इसमें दही का पेस्ट, हल्दी, धनिया, जीरा पाउडर और कश्मीरी मिर्च डाल दें और नमक मिला दें.

अब गैस की आंच धीमी कर दें और इसे 15 मिनट तक पकाएं. 

जब ये अच्छे से फ्राई हो जाए तो धनिया से गार्निश कर दें. यकीन मानिए हर कोई इसका दीवाना हो जाएगा.

Read Next