बाजार से महंगी डार्क चॉकलेट खरीदने की जरूरत नहीं. अब इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.
डार्क चॉकलेट बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती. सिर्फ 3 से 4 चीजों से काम हो जाएगा.
1 कप कोको पाउडर, आधा कप नारियल तेल या कोको बटर.
स्वाद के लिए 3 से 4 बड़े चम्मच पिसी चीनी मिलाएं. चाहें तो थोड़ा सा वनीला एसेंस भी डाल सकते हैं.
सबसे पहले एक पैन में पानी गरम करें. उसके ऊपर एक हीटप्रूफ बाउल रखकर डबल बॉयलर तैयार करें.
बाउल में नारियल तेल डालकर पिघला लें. फिर उसमें कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
अब पिसी चीनी और वनीला एसेंस डालें और सभी को स्मूद और बिना गुठली का होने तक चलाएं.
तैयार बैटर को चॉकलेट मोल्ड में डाल दें. ऊपर से ड्राय फ्रूट्स भी डाल सकते हैं.
मोल्ड को 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. चॉकलेट पूरी तरह सख्त होने दें.
मोल्ड से निकालें और मजेदार डार्क चॉकलेट का आनंद लें.