(Photos Credit: Unsplash)
पूरियां खाने का मन हो लेकिन ज्यादा तेल से बचना चाहते हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है.
आप बिना डीप फ्राई किए भी घर पर फूली-फूली और स्वादिष्ट पूरियां बना सकते हैं.
कुछ आसान टिप्स की मदद से आपकी पूरियां एकदम फूली-फूली बनेंगी.
सबसे पहले गेहूं के आटे में थोड़ा सूजी मिलाएं, इससे पूरियां क्रिस्पी बनती हैं.
आटा ज्यादा नरम नहीं, थोड़ा सख्त गूंथें ताकि पूरियां अच्छी फूलें.
छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बराबर मोटाई में बेलें. नॉन-स्टिक तवे या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें.
तवे पर हल्का सा घी या तेल ब्रश करें और पूरियों को मध्यम आंच पर सेंकें.
पूरियों को हल्के हाथ से दबाते रहें, इससे वे फूलने लगेंगी.