(Photos Credit: Social Media)
कई बार चावल जल्दी बनाने का भी प्रेशर होता है, जिसके लिए कुकर बेहतरीन विकल्प साबित होता है.
लेकिन खिले-खिले चावल बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, जिसके बारे में कई लोग नहीं जानते हैं.
ऐसे में यदि आप भी खिले-खिले चावल बनाना चाहते हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं चावल बनाने का सही तरीका.
चावल को 2-3 बार पानी से धोने से अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है, जिससे चावल चिपकते नहीं हैं.
चावल को 20-30 मिनट तक भिगोकर रखने से दाने समान रूप से पकते हैं और अधिक खिले-खिले बनते हैं.
चावल की किस्म के अनुसार पानी डालें. आमतौर पर 1 कप चावल के लिए 1.5 से 2 कप पानी पर्याप्त होता है.
चावल पकाते समय थोड़ा सा घी या तेल डालने से दाने अलग-अलग बने रहते हैं.
गैस बंद करने के बाद चावल को 5-10 मिनट तक ढककर छोड़ दें, इससे दाने अच्छी तरह सेट हो जाते हैं.