(Photos Credit: Social Media)
घर पर चावल बनाते समय अगर वे आपस में चिपक जाते हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है.
एक आसान हैक अपनाकर आप भी रेस्टोरेंट जैसे लंबे, खिले-खिले और स्वादिष्ट चावल बना सकते हैं. जानिए चावल बनाने के आसान टिप्स.
खिले-खिले चावल बनाने के लिए लंबे दाने वाले बासमती चावल का इस्तेमाल करें.
चावल को 2-3 बार पानी से धो लें, ताकि अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए और चावल कम चिपकें.
चावल को पकाने से पहले करीब 20 मिनट पानी में भिगोने से दाने अच्छी तरह पकते हैं.
चावल उबालते समय पानी में 1 छोटा चम्मच नींबू का रस डालें. इससे चावल के दाने अलग-अलग और सफेद बने रहने में मदद मिल सकती है.
चावल उबालने के लिए पर्याप्त पानी लें. पानी बहुत कम या बहुत ज्यादा होने पर चावल का टेक्सचर बिगड़ सकता है.
चावल पकाते समय उन्हें बार-बार चलाने से दाने टूट सकते हैं और चावल चिपचिपे हो सकते हैं.
चावल पकने के बाद 5 मिनट ढककर रखें. फिर कांटे की मदद से हल्के हाथों से दाने अलग करें.