मखाना अपने पौष्टिक गुण को लेकर पूरी दुनिया में फेमस है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं.
पर्व-त्योहारों में खासमखाने का खीर होली, नवरात्रि, दिवाली जैसे त्योहारों पर उपवास के दौरान एक अच्छा और पौष्टिक विकल्प है.
तो चलिए आज हम आपको मखाना की खीर बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है.
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा घी गरम करें. इसमें मखाने डालकर हल्का फ्राई कर लें. जब तक वे थोड़े क्रिस्पी न हो जाएं.
मखाने को फ्राई करने के बाद उन्हें ठंडा करें और मिक्सी जार में दरदरा पीस लें. अब दूसरे पैन में दूध को गरम करें.
जब दूध उबलने लगे, तो इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें दरदरा पिसा हुआ मखाना डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
इसे 5-7 मिनट तक उबलने दें जब तक खीर गाढ़ी न हो जाए. अब इसमें इलायची पाउडर मिला सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए.
गरमा गरम मखाने का खीर परोसें और ऊपर से कटे हुए बादाम या पिस्ता से गार्निश करें.
ध्यान रखें कि, मखाने को ज्यादा देर तक न तलें, वरना वे कड़वे हो सकते हैं.
दूध और मखाने का अनुपात सही रखें ताकि खीर सही कंसिस्टेंसी में बने. अगर आपको मीठा कम पसंद है तो चीनी कम डाल सकते हैं.