ऐसे बनाएं खिले-खिले चावल

चावल खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. लेकिन चावल बनाना कम ही लोगों को आता है. 

क्या आपको भी खिले-खिले, दानेदार चावल बनाने हैं जैसे अच्छे रेस्टोरेंट में मिलते हैं, तो बस सही टेक्निक जानना जरूरी है.

हमेशा बासमती जैसे लंबे दाने वाले चावल लें. ये पकने के बाद अलग-अलग रहते हैं और चिपकते नहीं.

चावल को 2-3 बार धोकर 20-30 मिनट भिगो दें. इससे अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है और दाने अलग-अलग पकते हैं.

आमतौर पर 1 कप चावल के लिए 1.5 से 2 कप पानी सही रहता है.

उबलते पानी में 1 छोटा चम्मच तेल या घी डालने से चावल चिपकते नहीं और हल्की चमक भी आती है.

गैस बंद करने के बाद चावल को 5 मिनट ढककर रखें, फिर फोर्क या चम्मच से हल्के हाथ से चलाएं.

इस तरीके से चावल बनाएंगे तो हर कोई आपसे सीक्रेट पूछने लगेगा.