साबूदाना खिचड़ी बनेगी एकदम सॉफ्ट और परफेक्ट खिली-खिली, बस कर लें ये काम

ज्यादातर लोग व्रत के समय साबूदाना खिचड़ी खाना पसंद करते हैं.

हालांकि, साबूदाना खिचड़ी बनाने की सबसे बड़ी दिक्कत है कि ये खिली-खिली नहीं बनती और एक दूसरे से चिपक जाती है.

ऐसे में चलिए आपको साबूदाना बनाने की ऐसी ट्रिक के बारे में बताते हैं जिससे आपके साबूदाने की खिचड़ी एकदम खिली-खिली बनेगी.

सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर 4-5 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें. ध्यान रखें कि साबूदाना ज्यादा गीला न हो.

अब एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें. इसमें जीरा डालकर चटकाएं, फिर हरी मिर्च और करी पत्ते डालें. इसके बाद कटे हुए आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.

अब इसमें भीगा हुआ साबूदाना डालें और अच्छे से मिलाएं. फिर सेंधा नमक और मूंगफली पाउडर डालकर धीमी आंच पर पकाएं.

बीच-बीच में चलाते रहें ताकि साबूदाना चिपके नहीं. जब साबूदाना पारदर्शी दिखने लगे, तो समझ लें कि खिचड़ी तैयार है. 

अंत में नींबू का रस डालें और हरा धनिया से सजाकर गर्मागर्म परोसें. आप इसे आप दही के साथ खा सकते हैं.