राम लड्डू खाने का मन है? इस बार घर पर बनाकर देखें, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करेगा.
राम लड्डू बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं. इन्हें मूली के लच्छों और हरी चटनी के साथ खाने का मजा ही अलग है.
राम लड्डू बनाने के लिए मूंग दाल और चने की दाल से बनाएंगे तो बाजार से भी ज्यादा स्वादिष्ट बनेंगे.
गरमागरम राम लड्डू पर मूली के लच्छे डालें. ऊपर से हरी चटनी डालकर सर्व करें.
एक कप मूंग दाल और चौथाई कप चने की दाल को धोकर भिगो दें. करीब 4 घंटे बाद इनका पानी निकाल लें.
दाल को थोड़ा पानी डालकर दरदरा पीस लें. फिर घोल में नमक, अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएं.
घोल को कुछ मिनट अच्छी तरह फेंटें, ताकि वह हल्का और फूला हुआ बने. थोड़ा घोल पानी में डालकर देखें, अगर वह तैरने लगे तो घोल तैयार है.
कड़ाही में तेल गर्म करें और हाथ या चम्मच से छोटे-छोटे गोले डालें. मध्यम आंच पर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
मूली को धोकर पतले लच्छों में काट लें और हरी चटनी तैयार रखें. चटनी के लिए धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, नींबू और नमक पीस लें.
एक प्लेट में राम लड्डू रखें और ऊपर से मूली के लच्छे डालें. हरी चटनी डालकर तुरंत परोसें और स्ट्रीट फूड का मजा लें.