कैसे बनाएं व्रत का के लिए आलू चिप्स, 2 मिनट में होगा तैयार

(Photos Credit: Unsplash)

व्रत में भी घर पर झटपट आलू चिप्स बना सकते हैं. ये चिप्स कुरकुरे भी होंगे और बनाने में आसान भी.

व्रत वाले चिप्स घर पर आसानी से तैयार हो जाएंगे. बस आलू और सेंधा नमक जैसी चीजें चाहिए.

पतले आलू स्लाइस करके इन्हें माइक्रोवेव में पकाया जा सकता है. इसके बाद आपके कुरकुरे चिप्स खाने के लिए तैयार हैं.

आलू को धोकर छीलें और बहुत पतले स्लाइस कर लें. स्लाइस जितने पतले होंगे, चिप्स उतने ही कुरकुरे बनेंगे.

कटे हुए आलू को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद उन्हें साफ कपड़े पर रखकर पानी सुखा दें.

स्लाइस को प्लेट पर अलग-अलग फैलाकर रखें. माइक्रोवेव में करीब 2 मिनट रखें और जरूरत के हिसाब से समय देखें.

चिप्स तैयार होने के बाद ऊपर से सेंधा नमक डालें. व्रत में नमक और मसाले अपनी फलाहारी डाइट के हिसाब से रखें.

अगर चिप्स पूरी तरह कुरकुरे न हों तो थोड़ा और पकाएं. बस ध्यान रखें कि स्लाइस जलने न लगें.

चिप्स तैयार होते ही इन्हें प्लेट में निकाल लें. ठंडे होने के बाद इन्हें क्रिस्पी स्नैक की तरह खा सकते हैं.

Read Next