(Photos Credit: Social Media)
चावल बनाते समय क्या आपके बर्तन के तले में चावल चिपक जाते हैं? इससे न सिर्फ चावल जलने लगते हैं, बल्कि बर्तन साफ करने में भी काफी मेहनत लगती है.
चावल पकाने से पहले इसे 2-3 बार पानी से धो लें. इससे अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है और चावल के आपस में चिपकने की संभावना कम होती है.
चावल को पकाने से पहले 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें. इससे चावल समान रूप से पकने में मदद मिलती है.
चावल में बहुत कम पानी डालने से वह नीचे लग सकता है. चावल की किस्म और पकाने के तरीके के हिसाब से पानी डालें.
चावल पकाते समय थोड़ा घी या तेल डाल सकते हैं. इससे चावल के दाने अलग रहने में मदद मिल सकती है.
पानी उबलने के बाद आंच धीमी कर दें. तेज आंच पर पानी जल्दी सूख सकता है, जिससे चावल बर्तन के तले में लगने लगते हैं.
चावल पकते समय बार-बार चलाने से दाने टूट सकते हैं और चिपचिपे हो सकते हैं. जरूरत पड़ने पर ही हल्के हाथ से चलाएं.
गैस बंद करने के बाद चावल को 5-10 मिनट ढककर रहने दें. इससे बची हुई भाप चावल को अच्छी तरह पकाने में मदद करती है.