मटन बनने के बाद उसमें अकसर काफी ज्यादा फैट रह जाता है.
आमतौर पर मटन बनाते समय, उसको पकाने के लिए हम उसमें तेल भी ज्यादा डाल देते हैं.
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से मटन या किसी भी सब्जी से एक्स्ट्रा तेल निकाल सकते हैं.
एक बर्फ का टुकड़ा लें और उसे तेल में डालकर तुरंत निकाल लें. आप देखेंगे कि उस पर तेल जमकर चिपक चुका है.
इसी तरह यह प्रक्रिया बार-बार करें. इससे तेल के साथ मटन की चर्बी भी निकल जाएगी.
इसके अलावा आप मटन को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं. ऐसा करने से चर्बी और तेल ऊपर की सतह पर जम जाएंगे और उन्हें आप आसानी से चम्मच की मदद से हटा सकेंगे.
चम्मच से हटाने के बाद मटन को दोबारा गर्म कर लें और फिर गरम-गरम सर्व करें.
ये सबसे आसान ट्रिक है, जिससे आप कुछ ही मिनटों में मटन से तेल निकाल सकते हैं.