बहुत से लोगों को शकरकंद खाना पसंद होता है.
सर्दियों में लोग इसे आग में भून कर खाते हैं. जिससे टेस्ट और बढ़ जाता है.
लेकिन आप इसे एयरफ्राय भी कर सकते हैं.
इसमें शकरकंद रोस्ट करने पर बिल्कुल वैसा ही स्वाद आता है जैसा आग में रोस्ट करने पर आता है.
सबसे पहले शकरकंद को फ्रेंच फ्राई जैसे टुकड़ों में काट लें.
अब इसमें थोड़ा घी, लाल मिर्च और आमचूर का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए इसे एयरफ्राय कर लें.
ये इतना टेस्टी बनता है कि आपको पता ही नहीं चलेगा कि इसे कहां भूना गया है.