(Photo Credit: Social Media/Pexels)
गर्मी में तो दही आसानी से जम जाता है लेकिन मानसून और सर्दी के मौसम में दही जमाने में दिक्कत आती है.
इस मौसम में कई बार दही पतला रह जाता है या बिल्कुल नहीं जमता.
अगर आपके पास खट्टा जामन नहीं है तो भी आप इन आसान तरीकों से दही जमा सकते हैं.
हरी मिर्च की डंडी (जिस पर थोड़ा-सा डंठल लगा हो) में प्राकृतिक लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं.
गुनगुने दूध में 2-3 हरी मिर्च डंडी सहित डालकर बर्तन को ढक दें. 8 घंटे बाद दही जम जाएगी.
कुछ लोग दही जमाने के लिए सूखी लाल मिर्च के डंठल का भी इस्तेमाल करते हैं.
इसे गुनगुने दूध में डालकर गर्म जगह पर रखें. यह तरीका भी फर्मेंटेशन शुरू करने में मदद कर सकता है.