(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
बिना खाए हरी मिर्च का तीखापन पहचानने के लिए उसके रंग, आकार और मोटाई को देखा जाता है.
जो हरी मिर्च ज्यादा गहरे या डार्क हरे रंग की होती है, वह काफी तीखी होती है.
हल्के पीलेपन या हल्के हरे रंग की मिर्च कम तीखी या फीकी होती है.
पतली और लंबी हरी मिर्च अक्सर ज्यादा तीखी होती है.
मोटी हरी मिर्च देखने में भले ही खतरनाक लगे, लेकिन यह अक्सर कम तीखी होती है.
जिस मिर्च की त्वचा पर उभरी हुई धारियां या रेखाएं जितनी ज्यादा और गहरी होती हैं, वह उतनी ही अधिक तीखी होती है.
एकदम चिकनी और चमकदार त्वचा वाली मिर्च कम तीखी होती है.
मिर्च की तीखापन को लेकर शंका हो, तो एक मिर्च को हल्का सा तोड़कर अंदर देख लें. जिन मिर्चों में बीज ज्यादा और पास-पास होते हैं, वे आमतौर पर तीखी होती हैं.
तीखी हरी मिर्च की अपनी अलग तेज़ खुशबू होती है. मिर्च को हल्का सा तोड़ते ही इसकी महक तुरंत नाक तक पहुंचती है. अगर खुशबू कम या नहीं आती, तो इसका तीखापन भी कम हो सकता है.