(Photos Credit: Getty)
गर्मियों में तरबूज शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और ठंडक बनाए रखता है.
केवल तरबूज ही नहीं, बल्कि इसके बीज भी सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं और कई समस्याओं में असरदार साबित होते हैं.
तरबूज के बीजों में आयरन, जिंक और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
पुरुषों के लिए ये बीज फायदेमंद माने जाते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्व फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं.
फर्टिलिटी के लिए स्पर्म काउंट और उसकी क्वालिटी अहम होती है, और तरबूज के बीजों में मौजूद जिंक इस क्वालिटी को बढ़ाने में मदद करता है.
स्किन के लिए भी तरबूज के बीज फायदेमंद होते हैं. इन्हें पीसकर चेहरे पर लगाने से स्किन में निखार आता है और चेहरा ग्लो करने लगता है.
तरबूज को सीधे चेहरे पर लगाने से भी ब्लैकहेड्स कम होते हैं और स्किन साफ दिखती है.
इन बीजों में पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं.
लेकिन इन बीजों का सेवन सीमित मात्रा और सही समय के अनुसार करना चाहिए, क्योंकि अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए इसकी मात्रा अलग हो सकती है.