लौकी का हलवा खाया है? इस नवरात्रि ट्राय करें

लौकी से बना ये हलवा स्वाद में स्वाद में बहुत टेस्टी होता है. नवरात्रि में इस बार लौकी का हलवा जरूर ट्राय करें.

लौकी का हलवा घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. कम चीजों में बनने वाली ये मिठाई काफी स्वादिष्ट होती है.

सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें. इसे कद्दूकस करके उसका सारा पानी निचोड़ दें.

कड़ाही में थोड़ा घी डालकर कद्दूकस की हुई लौकी डालें. इसे तब तक पकाएं, जब तक लौकी नरम न हो जाए.

अब इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिला दें. धीमी आंच पर इसे पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें.

लौकी और दूध अच्छी तरह पक जाएं तो चीनी डालें. चीनी घुलने के बाद हलवे को लगातार चलाते रहें.

अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें. इससे हलवे में अच्छी खुशबू और स्वाद आएगा.

हलवा गाढ़ा होने लगे तो इसमें कटे हुए काजू और बादाम डालें. चाहें तो ऊपर से किशमिश भी डाल सकते हैं.

जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें. गरमागरम परोसें और नवरात्रि में इस मीठे स्वाद का मजा लें.

Read Next