बिना मिक्सर और जूसर के 2 मिनट में बना जाएगा तरबूज का जूस... जान लें आसान तरीका

(Photos Credit: Social Media)

एक आसान किचन ट्रिक की मदद से आप बिना मिक्सर और जूसर के केवल 2 मिनट में ताजा तरबूज का जूस तैयार कर सकते हैं. 

सबसे पहले तरबूज को अच्छी तरह धो लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 

अब एक गहरे बर्तन या जग के ऊपर छलनी रखें और उसमें तरबूज के टुकड़े डाल दें.

इसके बाद तरबूज के टुकड़ों को उनके छिलके वाले हिस्से से पकड़कर धीरे-धीरे छलनी पर दबाएं और रगड़ें.

कुछ ही सेकंड में ताजा जूस नीचे रखे बर्तन में इकट्ठा होने लगेगा, जबकि बीज छलनी में ही रह जाएंगे.

इस तरह बिना किसी मशीन की मदद के आपका जूस तैयार हो जाएगा.

तरबूज काफी मीठा और स्वादिष्ट होता है. आप इसे बर्फ के टुकड़ों के साथ सीधे भी पी सकते हैं.

स्वाद को और बेहतर बनाने के लिए आप इसमें एक चुटकी काला नमक ताजी पुदीने की पत्तियां, थोड़ा सा नींबू का रस या काला नमक भी डाल सकती हैं.