नवरात्रि में खाएं ये व्रत वाला खाना, लंबे समय तक भरा रहेगा पेट

8 October 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Social media / Unsplash)

(Photo Credit: Unsplash)

नवरात्रि में व्रत के दौरान कुछ ऐसा खाएं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखे. इससे बार-बार भूख लगने और कमजोरी महसूस होने से बच सकते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

व्रत में केवल फल खाने से कुछ देर बाद फिर भूख लग सकती है. ऐसे में पेट भरने वाले और पौष्टिक विकल्प डाइट में शामिल करें.

(Photo Credit: Unsplash)

व्रत में कुट्टू, साबूदाना, राजगीरा और मखाना जैसे फलहार जोड़ सकते हैं. इनसे अलग-अलग तरह की स्वादिष्ट व्रत वाली डिश बनाई जा सकती हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

कुट्टू की रोटी व्रत में पेट भरने के लिए अच्छा है. इसे दही या सब्जी के साथ खाने से ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती.

(Photo Credit: Unsplash)

साबूदाना खिचड़ी व्रत के दौरान काफी पसंद की जाती है. इसमें मूंगफली डालने से यह भरपेट खाना बन जाता है.

(Photo Credit: Unsplash)

मखाने को भूनकर स्नैक की तरह खा सकते हैं. यह खाने में हल्का है, लेकिन पेट को कुछ समय तक भरा रखता है.

(Photo Credit: Unsplash)

राजगीरे के आटे से स्वादिष्ट चीला बनाया जा सकता है. इसे दही के साथ खाने से व्रत में अच्छा और भरपेट मील बन जाता है.

(Photo Credit: Unsplash)

सिंघाड़े के आटे की पूरी व्रत में खाई जा सकती है. इसे दही या व्रत वाली सब्जी के साथ लें.

(Photo Credit: Unsplash)

सामक के चावल से व्रत वाली खिचड़ी या पुलाव बनाया जा सकता है. सब्जियों और मूंगफली के साथ यह ज्यादा देर पेट भरा रखता है.

Read Next