(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
आलू की सब्जी दुनिया भर में सबसे ज्यादा खाई जाती है. हमारे देश के हर घर में लगभग हर दिन आलू का किसी न किसी रूप में इस्तेमाल जरूर किया जाता है.
आलू में मौजूद फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, फ्लेवोनोइड्स, कैरोटेनॉइड्स और फिनोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं.
एनर्जी की कमी महसूस होने पर आप आलू का सेवन कर सकते हैं. आलू में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में एनर्जी के लेवल को बढ़ाने में मददगार है.
आलू में फाइबर की मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने के साथ कब्ज से भी राहत दिलाने में मददगार है.
आलू में पोटैशियम की मात्रा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है. हालांकि डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में ही आलू का सेवन करें.
आलू में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं. कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप आलू खा सकते हैं.
आलू में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह वजन बढ़ाने में मददगार है. आप वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो आलू खा सकते हैं.
आलू में फ्लेवोनोइड्स, कैरोटेनॉइड्स और फिनोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं.
आलू को तलने के बजाय उबालकर या भूनकर खाना ज्यादा पौष्टिक होता है. आलू के छिलके में फाइबर और पोटेशियम होता है, इसलिए इसे छिलके सहित खाना चाहिए.