लिट्टी- चौखा ऐसे बनाएं... गारंटी, टेस्ट होगा बेस्ट  

देसी स्वाद का असली मजा लेना है तो लिट्टी-चोखा से बेहतर कुछ नहीं. बाहर जैसी नहीं, बल्कि उससे भी ज्यादा स्वादिष्ट बनने वाली रेसिपी यहां मिलेगी.

गरमागरम लिट्टी, ऊपर से देसी घी और साथ में चटपटा चोखा. एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा. इसका स्वाद ऐसा है कि हर कोई तारीफ करेगा.

गेहूं के आटे में नमक, थोड़ा अजवाइन और सरसों का तेल डालकर सख्त आटा गूंध लें. आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.

सत्तू में बारीक कटा प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस और सरसों का तेल मिलाएं. ऊपर से नमक, धनिया पत्ता और थोड़ी सी पिसी लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं.

आटे की लोई बनाकर उसमें सत्तू को भरें और अच्छे से बंद कर दें. सभी लिट्टी इसी तरह तैयार कर लें.

लिट्टी को तंदूर, गैस की आंच या ओवन में चारों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें. ऊपर से हल्का घी लगाकर फिर से सेंकें ताकि कुरकुरापन आए.

बैंगन, टमाटर और आलू को भूनकर छील लें और मसल लें. इसमें नमक, सरसों का तेल, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ता मिलाएं.

गरमागरम लिट्टी को घी में डुबोकर चोखे के साथ परोसें. स्वाद ऐसा मिलेगा कि देसी खाने की याद हमेशा बनी रहेगी.