चिकन-अंडा से भी ज्यादा ताकत देती है यह सब्जी 

सहजन यानी मोरिंगा को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है. सहजन की पत्ती, फली, बीज सभी का इस्तेमाल अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए किया जाता है.  

सहजन में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. 

सहजन की सब्जी खाने से चिकन और अंडा से भी ज्यादा ताकत मिलती है. सहजन की सब्जी को बनाना भी बहुत ही आसान है.

 सहजन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. आप सहजन की सब्जी का सेवन कर सकते हैं.

शहजन की सब्जी का सेवन दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है. 

आंखों की रोशनी कम हो रही हो तो सहजन का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए.

सहजन सूजन को कम करने में मददगार है, इससे कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम घट सकता है. आप मोरिंगा की सब्जी बनाकर खा सकते हैं.

यदि आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन की पूर्ति के लिए उपाय तलाश रहे हैं तो आप सहजन की सब्जी का सेवन कर सकते हैं.

शहजन की पत्ती की सब्जी का सेवन करने से पाचन क्रिया को सुधारने में मदद मिल सकती है.