ऐसे रखें केले, न जल्दी काले होंगे और न सड़ेंगे

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

केला में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को तुरंत ताकत देता है. हर घर में केला अक्सर रखा रहता है.

कई बार केले खरीदने के एक-दो दिन बाद ही इनके छिलके पर भूरे या काले धब्बे आने लगते हैं और केला सड़ने लगता है.

यदि आप केले को अधिक समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं तो इन्हें रखने के तरीके में बदलाव करना होगा. 

केले के पकने में एथिलीन गैस की अहम भूमिका होती है. यह गैस खास तौर पर केले के डंठल वाले हिस्से से निकलती है. जैसे-जैसे यह गैस आसपास फैलती है, केले के पकने की प्रक्रिया तेज हो सकती है.

आप केले को काले होने और सड़ने-गलने से बचाने के लिए इसके डंठल पर एल्युमिनियम फॉयल लगा सकते हैं.

यदि आप चाहते हैं कि केले जल्दी खूब न पकें तो उन्हें सेब, नाशपाती, एवोकाडो या दूसरे पकने वाले फलों के साथ एक ही टोकरी में रखने से बचें.

यदि आपको केले तुरंत नहीं खाने हैं तो खरीदते समय थोड़े हरे केले लेना बेहतर रहता है. ये जल्दी खराब नहीं होते.

केलों को किसी हुक पर लटकाकर रख सकते हैं. इससे केले किसी सतह से लगातार दबते नहीं हैं और उन पर चोट या दबने के निशान कम पड़ते हैं.

केला को हमेशा धूप से दूर, ठंडी और हवादार जगह पर रखें.

Read Next