Superfood For Men:  पुरुषों के लिए सुपरफूड हैं ये 10 चीजें  

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी खास पोषक तत्व बहुत जरूरी होते हैं. आइए ऐसे ही कुछ फूड आइटम्स के बारे में जानते हैं जो पुरुषों की बॉडी को फिट रखते हैं.

चॉकेलट से ब्लड फ्लो में सुधार होता है. डार्क चॉकलेट बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. 

जिन पुरुषों का ब्लड फ्लो सही नहीं रहता है, उनमें इरेक्शन से जुड़ीं समस्याएं होने की संभावना ज्यादा होती है. इसलिए पुरुषों को संतुलित मात्रा में चॉकलेट खाना चाहिए.

अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. एक्सरसाइज के समय कई पुरुषों की मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है जिसकी वजह से शरीर में दर्द रहता है. 

ब्राइट कलर वाली सब्जियां बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और विटामिन C से भरपूर होती हैं. स्टडी के अनुसार , ये पोषक तत्व बढ़े हुए प्रोस्टेट को कम करते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, कोलार्ड साग प्रोस्टेट के लिए भी अच्छे माने जाते हैं. ये दोनों न्यूट्रिएंट्स मोतियाबिंद और उम्र के साथ होने वाली बीमारियों से बचाते हैं.

अंडे ल्यूटिन, प्रोटीन और आयरन प्रदान करते हैं . अगर अंडा खा रहे हैं तो हाई कोलेस्ट्रॉल वाली अन्य चीजें न खाएं.

ब्राउन राइस फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है. ब्राउन राइस हेल्दी वेट बढ़ाता है और दिल की बीमारियों और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है.

एवोकाडो भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. सैचुरेटेड या ट्रांस फैट की बजाय अपनी डाइट में मोनोअनसैचुरेटेड फैट शामिल करें.

सोया फूड्स पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करते हैं. इसके अलावा ये एस्ट्रोजन हार्मोन भी बढ़ाते हैं. 

पुरुषों को अपनी डाइट में सोयाबीन, टोफू, मीसो सूप और सोया दूध जरूर शामिल करना चाहिए.

Read Next