गर्मी में शरीर को ठंडक देते हैं ये 8 फल, डाइट में जरूर करें शामिल

30 Apr 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Unsplash)

फल खाने के फायदे

(Photo Credit: Unsplash)

गर्मी में फलों का खूब सेवन करना चाहिए. हम ऐसे 8 फलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है. ये फल थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या को दूर कर देते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

गर्मी के मौसम में तरबूज जरूर खाना चाहिए. तरबूज में लगभग 90-92% पानी होता है, जो शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है. यह शरीर का तापमान कम करने में मदद करता है.

(Photo Credit: Unsplash)

गर्मियों का पसंदीदा फल लीची है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. लीची शरीर को हाइड्रेट रखती है, पाचन सुधारती है और गर्मी में ठंडक देती है व थकान कम करती है.

(Photo Credit: Unsplash)

गर्मी में अनानास का सेवन करना चाहिए. यह खट्टा-मीठा स्वाद वाला यह फल पाचन में मदद करता है और पेट की समस्याएं कम करता है. अनानास में सूजन कम करने वाले गुण भी हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

चेरी खाने से कई बीमारियां पास तक नहीं फकटती हैं. चेरी खाने से नींद भी अच्छी आती है.

(Photo Credit: Unsplash)

खट्टा-मीठा और रसदार फल आलूबुखारा पोषक तत्वों और फाइबर से भरपूर होता है. यह पाचन को मजबूत बनाता है और कब्ज दूर करता है. आलूबुखारा त्वचा के लिए भी फायदेमंद है.

(Photo Credit: Unsplash)

जामुन ब्लड शुगर नियंत्रित करता है. पाचन मजबूत बनाता है और शरीर को ठंडक देता है. यह गर्मी से राहत देता है.

(Photo Credit: Unsplash)

पपीता पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें पपेन नाम का एंजाइम होता है जो खाना पचाने में मदद करता है. कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में राहत देता है.

(Photo Credit: Unsplash)

आम को फलों का राजा कहा जाता है. गर्मी में इसका भी सेवन कर सकते हैं लेकिन कम मात्रा में क्योंकि अधिक खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. आम शरीर को ऊर्जा देता है.