यदि आप सोचते हैं कि सिर्फ चिकन, मटन, मछली और अंडा खाकर ही शरीर को ताकतवर बना सकते हैं तो आप गलत हैं. आप वेजिटेरियन फूड्स खाकर शरीर को पहलवान जैसा तगड़ा बना सकते हैं.
अरहर, चना, मसूर, मूंग हो उड़द की दाल, सभी प्रकार की दालें प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं. यदि आप शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो अपने भोजन में रोज दाल जरूर शामिल कीजिए.
चना, मटर और राजमा में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी कार्ब्स खूब पाए जाते हैं. इन्हें खाकर आप शरीर को मजबूत बना सकते हैं.
आपने अपने शरीर को ताकतवर बनाने के लिए मिलेट्स यानी मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा और रागी का सेवन कर सकते हैं.
यदि आप शाकाहारी हैं और शरीर को मजबूत बनाना चाह रहे हैं तो तुरंत सोया चंक्स, टोफू और क्विनोआ को खाना शुरू कर दीजिए. इन्हें प्रोटीन का बाप कहा जाता है.
शरीर को पहलवान जैसा ताकतवर बनाना है तो दूध, दही और पनीर तो जरूर खाइए. इनमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी खूब पाए जाते हैं.
यदि शरीर को मजूबत बनाना है तो हर हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर कीजिए. हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम, आयरन, विटामिन के और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं.
हर दिन एक मुट्ठी बादाम या अखरोट खाने से शरीर को प्रोटीन के संग हेल्दी फैट्स भी मिलते हैं. सुबह खाली पेट 5-6 बादाम भिगोकर आप खा सकते हैं.
आप शरीर को ताकतवर बनाने के लिए मशरूम, कटहल, सेटेन और टेम्पेह को अपनी डाइट में जरूर शामिल कीजिए.