(Photos Credit: Unsplash/Pexels)
दही जमने के बाद कई बार काफी खट्टा हो जाता है. ऐसे में इस दही को फेंकने की बजाय आप कुछ आसान घरेलू तरीकों से इसे मीठा बना सकते हैं. आइए खट्टा दही को मीठा बनाने के उपायों के बारे में जानते हैं.
यदि दही खट्टा है तो आप इसमें थोड़ा सा उबला हुआ दूध या मलाई मिला दें. ऐसा करने पर दही की खटास कम हो जाएंगी क्योंकि दूध की मिठास खट्टे दही के स्वाद को संतुलित कर देती है.
यदि दही खट्टा है तो उसमें दो से तीन चम्मच मीठे दही को मिला दें. ऐसा करने पर दही की खटास कम हो जाती है. इस दही को लोग चाव से खाएंगे.
दही खट्टा हो गया है तो आप उसमें नींबू का थोड़ा सा रस डाल दीजिए. नींबू का रस दही के खट्टास को बैलेंस कर देगा.
हमेशा हल्का गर्म दूध में ही दही जमाएं. यदि दूध बहुत अधिक गर्म रहेगा तो दही जल्दी खट्टा हो जाएगा. एकदम ठंडा दूध रहने पर दही सही तरह से जमेगा ही नहीं.
दही को जमाने के बाद इसे ठंडी जगह पर रखना चाहिए. आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं. दही को देर तक बाहर गर्म जगह पर रखने पर दही खट्टा हो जाता है.
दही अधिक खट्टा हो गया है तो उसे एक साफ मलमल के कपड़े में बांधकर पानी से धो लें. इसके बाद इसे छाछ या रायते के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
यदि खट्टे दही का इस्तेमाल रायते या लस्सी के लिए कर रहे हैं तो उसमें थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें. ऐसा करने पर दही का खट्टास दूर हो जाएगा.
खट्टे दही को अच्छी तरह मथने से उसकी तीखी खटास हल्की हो जाती है. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी या दूध डालकर मथ सकते हैं.