प्याज छीलते और काटते समय नहीं निकलेंगे आंसू!

जब हम प्याज काटते हैं तो आंखों से आंसू निकलने लगते हैं.  आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर प्याज काटते समय आंसू निकलने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

प्याज काटते समय आंसू नहीं आने के लिए सबसे पहले प्याज को काटने से 20-25 मिनट तक फ्रिज में रख दें. इससे प्याज ठंडा हो जाता है और उससे गैस कम निकलती है.

प्याज काटने से पहले उसे 5-10 मिनट तक ठंडे पानी में भिगो दें. इसके बाद उसको काटना शुरू करें. आंखों में आंसू नहीं निकलेंगे.

प्याज काटने से 20-30 मिनट पहले प्याज को फ्रिज में रख दें. ठंडा प्याज कम गैस छोड़ता है.

प्याज काटने के लिए तेज धार वाला चाकू इस्तेमाल करना चाहिए. इससे प्याज जल्दी भी कट जाता है और प्याज कटने से निकलने वाला सल्फर यौगिक कम निकलता है. इससे आंखों से आंसू कम निकलता है.

प्याज काटते समय आंखों को ज्यादा दिक्कत होती है तो आप चश्मा लगाकर प्याज काट सकते हैं. इससे आंखों तक गैस सीधे नहीं पहुंचती है और आंसू कम निकलते हैं.

जहां भी प्याज काटते हैं, वहां वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए. कमरे की खिड़की खोलकर रखें या एग्जॉस्ट फैन चलाकर रखें. 

प्याज काटने के तुरंत बाद इसे सीधे पानी में रखने से उसकी प्राकृतिक गंध और प्रभाव कम हो जाता है.

गांव में अक्सर लोग प्याज काटते समय मुंह में पानी रख लेते हैं. इससे भी आंखों में जलन कम होती है और आंसू नहीं आते.

प्याज काटते समय पंखे के सामने खड़े होकर काटें. हवा का बहाव सल्फर कंपाउंड्स को आंखों तक पहुंचने से रोकता है.