(Photos Credit: Social Media/Unsplash)
गर्मी आते ही खाने-पीने की आदतों में बदलाव जरूरी हो जाता है. ऐसा नाश्ता चुनना चाहिए जो हल्का हो और शरीर को ठंडक दे.
सुबह का अच्छा नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी तय करता है. गर्मियों में हेल्दी और हाइड्रेटिंग फूड्स सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं.
अगर आप भी गर्मी में फिट और फ्रेश रहना चाहते हैं, तो अपने नाश्ते पर ध्यान दें. यहां जानिए 5 ऐसे सुपर नाश्ते जो आपको दिनभर एक्टिव रखेंगे.
सत्तू सत्तू का शरबत शरीर को ठंडा रखने के साथ तुरंत एनर्जी देता है. यह लू से बचाने और पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है.
दही-चूड़ा दही-चूड़ा एक हल्का और पेट के लिए बहुत फायदेमंद नाश्ता है. यह शरीर को ठंडक देता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है.
फ्रूट सलाद ये सलाद विटामिन और पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है. यह स्किन को ग्लो देने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है.
पोहा ये एक जल्दी बनने वाला नाश्ता है, जो पाचने में आसान होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को दिनभर एक्टिव रखते हैं.
नारियल पानी नारियल पानी शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है. सूखे मेवे एनर्जी बढ़ाते हैं और कमजोरी दूर करते हैं.