गर्मी में खाने के लिए किस राज्य में क्या है फेमस?

(Photos Credit: Getty)

गर्मियों के मौसम में लोग ऐसे खाने को ज्यादा पसंद करते हैं जो शरीर को ठंडक दे और पचाने में आसान हो. इसलिए इस मौसम में हल्का और पौष्टिक खाना सबसे बेहतर माना जाता है.

महाराष्ट्र में गर्मी के दिनों में आम की लौंजी काफी पसंद की जाती है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद खाने का मजा बढ़ा देता है और यह गर्मी में ताजगी भी महसूस करवाती है.

महाराष्ट्र का वरण-भात भी एक लोकप्रिय कंफर्ट फूड है. अरहर की दाल, चावल और ऊपर से देसी घी का स्वाद इसे बेहद खास बना देता है.

दक्षिण भारत में गर्मियों के दौरान रसम-राइस काफी खाया जाता है. यह हल्का होने के साथ पाचन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है.

साउथ इंडिया का दही-चावल भी गर्मी में राहत देने वाला फूड है. यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और पेट को भी आराम देता है.

गुजरात का ढोकला हर मौसम में पसंद किया जाता है, लेकिन गर्मियों में यह और भी बेहतर विकल्प बन जाता है क्योंकि इसमें तेल और मसाले कम होते हैं.

गुजरात में गर्मी के दौरान आमरस पीना भी काफी पसंद किया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है.

बिहार का सत्तू चोखा गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सत्तू शरीर को ठंडा रखने के साथ प्रोटीन भी देता है और जल्दी तैयार हो जाता है.

गर्मियों में बिहार में सत्तू का मसालेदार शरबत भी खूब पिया जाता है. यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है.

मूंग दाल और चावल से बनी हल्की खिचड़ी भी गर्मियों का बेहतरीन कंफर्ट फूड है. कम मसाले और कम तेल वाली खिचड़ी पचाने में आसान होती है और पेट को हल्का महसूस करवाती है.