12 July 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
तिल कैल्शियम का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है. इसे चटनी, लड्डू या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
रागी में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है. रागी की रोटी, डोसा या दलिया खाने से हड्डियां मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
राजगीरा कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर का भी अच्छा सोर्स है. इसे लड्डू, आटा या खिचड़ी के रूप में खाया जा सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
सहजन या मोरिंगा की पत्तियों में भरपूर कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स होते हैं. इन्हें सब्जी, सूप या दाल में मिलाकर खा सकते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
सूखा अंजीर कैल्शियम के साथ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा सोर्स है. रोज 2-3 अंजीर खाना फायदेमंद हो सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
राजमा में भी अच्छी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर होता है. इसे खाने से हड्डियों को मजबूती मिल सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर आपको दूध पसंद नहीं है , तो बताई गईं कैल्शियम से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके भी शरीर की जरूरत पूरी कर सकते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
कैल्शियम शरीर की हड्डियों, दांतों और मसल्स को मजबूत रखने में भूमिका निभाता है. इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम लेना जरूरी है.
(Photo Credit: unsplash)
कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन, विटामिन D और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित भोजन भी लें, ताकि शरीर को पूरा पोषण मिल सके.
(Photo Credit: unsplash)
यदि शरीर में कैल्शियम की कमी है या हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या है, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें. सही सलाह के लिए डॉक्टर से जरूर मिलें.
(Photo Credit: unsplash)